मुझे मेरा पीरियड एक सप्ताह जल्दी हो गया इसका क्या मतलब है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 14:22

पीरियड्स एक सप्ताह पहले शुरु होने का क्या मतलब हो सकता है?

क्या ओवेरियन सिस्ट की वजह से पीरियड्स जल्दी शुरु हो जाते है?
मेरी उम्र 39 वर्ष है। मेरे पीरियड्स तब शुरु हुए जब मैं 14 साल की थी और तब से अब तक मेरे पीरियड्स 30 दिन के बाद ही आते थे। लेकिन पिछले सप्ताह, मैं तब चौंक गयी जब मेरे पीरियड्स तकरीबन हफ्तेभर जल्दी आ गए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, इसलिए मैं बहुत ज़्यादा चिंता में हूं। मैंने सुन रखा है कि 24-28 दिन का साइकल होता है लेकिन चूंकि मुझे हमेशा 30 दिन के बाद ही पीरियड्स आते थे इसलिए यह बहुत अजीब लग रहा है। मुझे किसी ने कहा कि शायद मुझे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (polycystic ovarian syndrome) हो सकता है। क्या इस तरह एक सप्ताह पहले पीरियड्स का शुरु होने का मतलब यह समझूं कि मेरे यूटरीन या हार्मोन्स संबंधी कोई समस्या है? क्या मुझे किसी गाइनकलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए?

आपके पीरियड्स के जल्दी आने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, लेकिन आपके मामले में सही कारण नहीं बता सकते। आमतौर पर, पीरियड्स का मासिक चक्र 28 दिनों का होता है। लेकिन इससे कम या ज़्यादा अवधि के चक्र भी एक आम बात है। सबसे छोटा चक्र 21 दिनों का हो सकता है और सबसे लम्बा 35 दिनों का होता है। 5-7 दिनों का अंतर आम है और आपको इसके लिए चिंता नहीं करनी चाहिए। लेकिन इससे लम्बी अवधि तक पीरियड्स में देरी होना एक चिंतावाली बात है और आपको जल्द से जल्द अपने गाइनकलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए। मैं आपको सलाह दूंगी कि आप तारीखों पर ध्यान दें, और देखें कि अगले महीने आपके पीरियड्स किस तारीख को आते हैं। पीरियड्स शुरु होने में अगर 7 दिन से ज़्यादा देर नहीं होती तो, चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।


पीरियड्स जल्दी शुरु होने के कारण

पीसीओएस के अलावा भी पीरियड्स जल्दी आने के और भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आप घर या ऑफिस के कामों की वजह से बहुत अधिक तनाव महसूस करती हैं तो, इससे आपके हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। जिसके चलते आपके पीरियड्स का साइकल या चक्र भी प्रभावित हो सकता है और आपके पीरियड्स जल्दी या देर से शुरु हो सकते हैं। भावनात्मक रुप से परेशान रहने से भी आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसके अलावा गर्भ निरोधक गोलियां या इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स की वजह से भी आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं और इस तरह की गोलियां खाती हैं तो आपके पीरियड्स इनकी वजह से भी अपने नियमित समय से जल्दी शुरु हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info